कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग लगाएगा शिविर
---
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति, समयमान-वेतनमान, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति एवं सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन एवं देय स्वत्वों आदि से जुड़ी समस्याओ के निराकरण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शिविर आयोजित होगा। विभागीय कर्मचारी अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु इन शिविरो में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#khandwa