सरगुजा जिले के सीतापुर (काराबेल) में विजयादशमी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार तड़के शांतिपारा से दशहरा मेला देखकर मोपेड से घर लौट रहे तीन युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे सरिया लदे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग किशोरों सूर्यकांत (15) और पवन (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोपेड चला रहा 25 वर्षीय योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रेलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। सीतापुर पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन एक साथ दो घरों के चिराग बुझने से क्षेत्र में शोक की लहर है।
#Surguja #Sitapur #RoadAccident #ChhattisgarhNews #Ambikapur #BreakingNews #FatafatNews