निशा भगत मामले की जांच करेगी CBI, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
#रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी। निर्देश दे दिए गए हैं।
निशा भगत की मौत के बाद से ही उनके परिजन और विभिन्न सामाजिक संगठन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों ने भी आवाज उठाई थी।
इससे पहले पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर किया गया था। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू की थी।
अब CBI जांच के फैसले के बाद इस मामले से जुड़े आरोपों, शिकायतों और पूरे घटनाक्रम की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी। सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर रहेगी।
#NishaBhagat #CBIInquiry #HemantSoren #JharkhandNews #RanchiNews #NishaBhagatCase #JharkhandPolitics #LoktantraBharat #JusticeForNishaBhagat #BreakingNews