निशा भगत के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का दिया भरोसा
#गुमला:- जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की आवाज उठाने वाली युवा नेत्री दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि देने के लिए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उनके गुमला स्थित आवास पहुंचे।
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने निशा भगत के माता-पिता से मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली।
परिवार से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में न्याय दिलाने के लिए वे उनके साथ खड़े हैं।
निशा भगत के निधन से आदिवासी समाज में शोक का माहौल है। अब परिवार और समाज की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठ रही है।
#NishaBhagat #BabulalMarandi #JusticeForNisha #NishaBhagatCase #NishaBhagatNews #JharkhandNews #GumlaNews #AdivasiLeader #AdivasiSamaj #TribalRights #JharkhandPolitics #BJPJharkhand #JusticeForAdivasi #RanchiNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Nov 7, 2026