
रिहायशी कमरे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार; 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
शिमला: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस की स्पेशल सैल टीम ने कृष्णानगर में एक रिहायशी कमरे से करीब 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को स्पेशल सैल टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कृष्णानगर, शिमला स्थित एक रिहायशी कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद सनमजीत सिंह उर्फ सनम (25), निवासी कृष्णानगर, शिमला और सुमित सपरा (22), निवासी कृष्णानगर, शिमला के संयुक्त कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बरामद चिट्टा GOLD FLAKE सिगरेट की डिब्बी में डालकर गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था।
इस मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में FIR No. 119/2026 दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले की आगामी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।
#Shimla #Krishnanagar #Chitta #DrugNews #ShimlaPolice #NDPSAct #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews