
तिलहन फसलों को बढ़ावा देने हेतु कृषकों से अपील
---
मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय म0प्र0 भोपाल द्वारा तिलहन फसलों को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय मिशन ऑन इडीबल ऑयल योजना अंतर्गत घटक बीज वितरण अनुदान के माध्यम से कृषकों को निःशुल्क बीज वितरण किया जायेगा।
1 अनुदान- प्रदर्शन घटक में किसानों के पंजीयन के आधार पर प्रति प्रदर्शन अनुदान में बीज वस्तु के रूप में उत्पादक संस्थओ से किसानों को उपलब्ध कराकर कैफेटेरिया अनुसार प्रदर्शन की शेश सामग्री कृषकों के द्वारा देयक प्रस्तुत करने पर डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में प्रावधानानुसार अनुदान भुगतान किया जायेगा।
2 पात्रता - समस्त वर्ग के कृषक ( समस्त लघु ,सीमांत एंव अन्य कृशक)
3 आवेदन प्रक्रिया - एम.पी.किसान पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदन करें, अधिक जानकारी के लिये अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क करें।
4 आवश्यक दस्तावेज - फोटो, बैंक पास बुक की छाया प्रति, आधार कार्ड, खसरा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कृषकों का जाति प्रमाण पत्र।
जिले के समस्त कृशको से अपील है कि उक्त योजना का लाभ लेने हेतु एम.पी किसान पोर्टल पर पंजीयन कराकर निःशुल्क बीज वितरण का लाभ प्राप्त करे। साथ ही एम.पी किसान पोर्टल पर कृषक बंधु अपनी एग्रीस्टेक आई.डी.(फार्मर आई.डी.) अनिवार्य रूप से बनवायें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh