⬇️पिथौरागढ़ में 28.5 mm बारिश दर्ज, कनालीछीना में 4.2 mm वर्षा⬇️
पिथौरागढ़ जिले में 24 जून 2026 को सुबह 8 बजे तक हुई वर्षा के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। सबसे अधिक 28.5 मिमी वर्षा पिथौरागढ़ तहसील में दर्ज की गई। वहीं बेरीनाग में 7.4 मिमी, गणाई गंगोली में 8.0 मिमी, देवलथल में 5.4 मिमी, गंगोलीहाट में 5.0 मिमी, कनालीछीना में 4.2 मिमी तथा तेजम में 2.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मुनस्यारी, बंगापानी, डीडीहाट और थल में वर्षा नहीं हुई। वर्तमान में जिले में मौसम धूप बना हुआ है।