Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

#विश्व योग दिवस पर #मऊगंज में सामूहिक योगाभ्यास, विधायक गिरीश गौतम ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश मऊगंज, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मऊगंज जिले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा और दैनिक जीवन में इसे अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं देवतालाब विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि इसे जीवन की दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण आज हर आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में योग ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले तो कई बीमारियों से बचाव संभव है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। विश्व योग दिवस के इस आयोजन में कलेक्टर मऊगंज, पुलिस अधीक्षक, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों द्वारा लगभग 48 मिनट तक विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति, संतुलित जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास का संकल्प भी लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा। योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Mauganj, Rewa | Jun 21, 2026

MORE NEWS

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड का वीडियो आया सामने,देखे कैसे लगी आग। कैसे कूद कर बचायी जान

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड का वीडियो आया सामने,देखे कैसे लगी आग। कैसे कूद कर बचायी जान

Mauganj, Rewa | Jun 23, 2026

मऊगंज में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित
------------- 
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊगंज में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
"नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थितजनों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 17 जून से 26 जून 2026 तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य श्री भोलेनाथ उपाध्याय ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अग्निवीरों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशे की प्रवृत्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों को भी जन्म देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षिका किरण पांडे, गायत्री पांडे, सहयोगी उमेश रावत, बीनू यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#mauganj

मऊगंज में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित ------------- कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊगंज में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थितजनों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 17 जून से 26 जून 2026 तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य श्री भोलेनाथ उपाध्याय ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अग्निवीरों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशे की प्रवृत्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों को भी जन्म देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षिका किरण पांडे, गायत्री पांडे, सहयोगी उमेश रावत, बीनू यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

पुलिस के सामने चली लाठियां! रीवा इको पार्क में आम लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया?

पुलिस के सामने चली लाठियां! रीवा इको पार्क में आम लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया?

Mauganj, Rewa | Jun 22, 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर: समाज की आवाज उठाना या ब्राह्मण होना पड़ा भारी ?

भरत तिवारी एनकाउंटर: समाज की आवाज उठाना या ब्राह्मण होना पड़ा भारी ?

Mauganj, Rewa | Jun 21, 2026

खरगोन (मध्य प्रदेश): जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरा से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक मकान के सामने गड्ढा खोदने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प और जमकर हुई पत्थरबाजी में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सुरेश राठौर के मुताबिक, उनके छोटे भाई भाईराम के मकान के सामने सरदार और राजेश नामक व्यक्ति गड्ढा खोदकर दरवाजा लगा रहे थे, जिसका विरोध करने पर यह विवाद बढ़ा। हैरान करने वाली बात यह रही कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बेखौफ उपद्रवी पुलिसकर्मी के सामने ही एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। सभी घायलों को तत्काल बलवाड़ा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आखिर मामूली विवाद में इस कदर खून बहाने की मानसिकता के पीछे क्या बड़ी वजह है?

#KhargoneNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #ViralNews #IndiaHeadline24 #MPNews #LatestUpdate #TrendingNews #Breaking

खरगोन (मध्य प्रदेश): जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरा से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक मकान के सामने गड्ढा खोदने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प और जमकर हुई पत्थरबाजी में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सुरेश राठौर के मुताबिक, उनके छोटे भाई भाईराम के मकान के सामने सरदार और राजेश नामक व्यक्ति गड्ढा खोदकर दरवाजा लगा रहे थे, जिसका विरोध करने पर यह विवाद बढ़ा। हैरान करने वाली बात यह रही कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बेखौफ उपद्रवी पुलिसकर्मी के सामने ही एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। सभी घायलों को तत्काल बलवाड़ा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आखिर मामूली विवाद में इस कदर खून बहाने की मानसिकता के पीछे क्या बड़ी वजह है? #KhargoneNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #ViralNews #IndiaHeadline24 #MPNews #LatestUpdate #TrendingNews #Breaking

Mauganj, Rewa | Jun 20, 2026