राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा,
लखीसराय। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीसराय के प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने की।बैठक में विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अब तक की तैयारियों और चिन्हित वादों की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि अब तक 3753 वाद अभिलेखों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों में प्री-सीटिंग की कार्रवाई करने, पक्षकारों को बुलाने तथा अधिकतम वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को आवश्यकतानुसार पक्षकारों को नोटिस जारी कराने का निर्देश दिया गया।