विश्वप्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर स्थित छिरपानी तालाब में स्नान के दौरान नागपुर निवासी युवक शशांक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। किनारे पर मौजूद श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी के बीच तट पर तैनात राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) दुर्ग के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। बिना एक पल गंवाए मोटर बोट और डीप डाइविंग उपकरणों के साथ गहरे पानी में उतरकर जवानों ने सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पानी से बाहर निकाले जाने पर युवक अचेत अवस्था में था, जिसे जवानों ने तत्काल मौके पर ही सीपीआर (CPR) देकर होश में लाया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया। जवानों के इस अदम्य साहस और पेशेवर कार्यशैली से एक बड़ा हादसा टल गया। साथ ही प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से गहरे जलाशयों में स्नान के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
#Dongargarh #SDRF #ChhattisgarhNews #RescueOperation #Bravery #SafetyFirst #MaaBambleshwari #FatafatNews