
*थाना बांसडीह जनपद बलिया द्वारा धारा 64(1),352,351(2) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला महोदय के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.05.2025 को वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना मनियर पर मु0अ0सं0 102/2025 धारा 351(2) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट बनाम *अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नारायण उपाध्याय निवासी मनियर उत्तर टोला वार्ड नं0 11 छावनी मोहल्ला थाना मनियर बलिया उम्र 23 वर्ष* के विरूद्ध पंजीकृत हुआ । दौराने विवेचना अभियुक्त के विरूद्ध धारा 64(1),352 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त के विरूद्ध NBW व 84 बीएनएसएस की आदेशिका प्राप्त की गयी किन्तु अभियुक्त गिरफ्तार नही हो सका तो लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया ।
दिनांक 10.09.2026 को इमीग्रेशन अधिकारी सागर अशोक गायकवाड़ राठी खारघर द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को एयरपोर्ट पर अभिरक्षा में लेने की सूचना दी गयी । उक्त सूचना पर निरीक्षक अपराध अरूण कुमार सिंह मय हमराहियान के पुलिस थाना सहार जनपद बृहन्मुंबई शहर महाराष्ट्र पहुँच कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसे आज दिनांक 13.09.2026 को थाना स्थानीय पर लाया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 102/2025 धारा 64(1),352,351(2) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मनियर बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
1. अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नारायण उपाध्याय निवासी मनियर उत्तर टोला वार्ड नं0 11 छावनी मोहल्ला थाना मनियर बलिया उम्र 23 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. निरीक्षक अपराध अरूण कुमार सिंह थाना बांसडीह बलिया
2.आरक्षी अमरान अली
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026