आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। घाटों की स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मना सकें।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bihar Education Department Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar