हापुड़ गद्दा फैक्ट्री में लगी आग, बागपत के युवक की दर्दनाक मौत
बागपत जनपद के मांगरौली गांव निवासी गुलफाम (पुत्र मुन्फेद) की हापुड़ में स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और गुलफाम उसकी चपेट में आ गए।
बताया गया कि गुलफाम हापुड़ के पीपलड़ा गांव में अपने परिवार के साथ रहकर खचरा गांव स्थित गद्दा फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण हापुड़ पहुंच गए।
गुलफाम अपने पीछे पत्नी अफसाना, दो बेटे अनस और आदिल, तथा एक बेटी अलीसा को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई इकबाल मांगरौली गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। शाम को शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
#Baghpat #Hapur #FireAccident #BaghpatNews #BreakingNews #Accident #RIP #UttarPradeshNews