12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 6 बजे राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम, दशहरा मैदान, उज्जैन में किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहभागिता का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
आइए, योग को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #HarGharYoga #Ujjain