अगले 48 घंटे #उत्तराखंड मे मुश्किल भरे हो सकते हैं। #बारिश का #हाई इंटेंसिटी अलर्ट!
भारत मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी ) ने आज यानि 9 जुलाई और कल 10 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश संभावना जताई है। देर रात से ही देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।अलर्ट के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।