मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना की जाएगी। साथ ही पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को होमस्टे योजना तथा स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं में विशेष अनुदान एवं प्राथमिकता का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की सैन्य परंपरा और वीर जवानों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के कल्याण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास और पुनर्वास के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रसेवा के ब