देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, शाम 5 बजे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में करेंगे छात्रों से संवाद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देहरादून पहुंच गए हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
राहुल गांधी आज शाम 5:00 बजे बन्नू ग्राउंड में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हजारों छात्रों के पहुंचने की संभावना है, जहां राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
#RahulGandhi #Dehradun #Uttarakhand #Congress #Students #BannuGround #UttarakhandNews