
151 कन्याओं की भागीदारी से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बठवारा गांव
दीपक कुमार/गायघाट
बेनीबाद। बेनीबाद थाना क्षेत्र के बठवारा गांव में काली पूजा को लेकर 151 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कलश शोभायात्रा बठवारा काली मंदिर से शुरू होकर शिवदहा, जहांगीरपुर, बुधकारा, लालपुर और ठकनिया होते हुए बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः बठवारा काली मंदिर पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कराया गया।
शोभायात्रा के दौरान जय माता दी और मां काली के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। काली पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
मौके पर कमलेश कुमार, राजू कुमार, मुखिया प्रत्याशी कमोद कुमार, सरोज यादव, सरपंच सीताराम महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। समस्त बठवारा ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया।
District Administration Muzaffarpur #viralreelsfacebook #trendingreels #gayghat #BreakingNews #relsfacebook
Bihar, India | Nov 7, 2026