अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव के पास रेलवे फाटक के समीप पुलिस ने 45 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक बरामद की है। बताया जाता है कि रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान पुलिस दूसरे साइड में तैनात थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर लिया है