Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से गढ़वा जिले के डंडई के युवक की मौत, इकलौते बेटे को खो परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ डंडई थाना क्षेत्र के पचौर पंचायत स्थित बालेखाड़ गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक सिंह की छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में रायपुर गए थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। काम पर जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक अपने पिता इंद्रदेव सिंह के इकलौते पुत्र थे। दो वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए वे बाहर मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक मिलनसार और मेहनती युवक थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मुखिया प्रतिनिधि कृष्णकांत सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।#RaipurAccident #RoadAccident #BreakingNews #GarhwaNews #Dandai #JharkhandNews #TruckAccident #SadNews #LocalNews #LatestNews #IndianNews #ViralNews #JusticeForVictim #RoadSafety #NewsUpdate #EKhasKhabar #Raipur #Garhwa #TrendingNews #RIP

Chinia, Garhwa | Jun 2, 2026

MORE NEWS