
#प्रयागराज: मामूली विवाद में महिला की डंडों से पिटाई,
____________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार बैंक 201अक्टूबर 2026 दिन बुधवार खबर अपडेट!*
____________________________________________________________
#बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी पीटा; वीडियो वायरल
पूरामुफ्ती में कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता
प्रयागराज।
#पूरामुफ्ती क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला की डंडों से पिटाई की गई। महिला अपने परिवार के एक युवक को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंची थी, लेकिन हमलावरों ने उसे भी निशाना बना लिया। मारपीट में महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आने की बात कही जा रही है।
#जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान महिला के पक्ष का एक युवक भी डंडे की चोट लगने से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए।
#मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई देने की बात कही जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। पूरामुफ्ती के एसओ शांतनु सिंह ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली थी।
#बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं दी गई है।
हालांकि, विवाद की असली वजह को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में शिकायत न मिलने के कारण आगे की पुलिस कार्रवाई की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।
#Prayagraj #PrayagrajNews #PuraMufti #UttarPradesh #ViralVideo #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews #PoliceNews