नारीबारी चौकी क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप
प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत पटिवार गांव निवासी गौरव मांझी (18 वर्ष) का शव शुक्रवार को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत के पास संदिग्ध हालत में मिला। घटनास्थल से थोड़ी दूर उसकी बाइक भी बरामद हुई है।
गुरुवार से लापता था -
परिजनों के अनुसार गौरव गुरुवार सुबह 11 बजे चाकघाट बाजार के लिए निकला था। दोपहर 1 बजे फोन किया तो घंटी बजी, फिर स्विच ऑफ हो गया। रात 10 बजे नारीबारी चौकी में सूचना दी गई थी।
खेत में मिला शव -
शुक्रवार को पिता खेत की ओर गए तो बाइक दिखी और 400 मीटर दूर खेत में बेटे का शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान प्रदीप मिश्रा की सूचना पर शंकरगढ़ थाना और नारीबारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
#CrimeNews #prayagrajnews #prayagrajpolice