बारा विधानसभा के बूथ 98-99 पर फर्जी मतदान का आरोप, पीठासीन अधिकारी पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
प्रयागराज/बारा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के दौरान बारा विधानसभा के कौंधियारा ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 98 और 99 पर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है।
यहां भाजपा के पक्ष में फर्जी मतदान कराए जाने की शिकायत की गई है। आरोप है कि पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी का क्रमांक बताकर मतदान को प्रभावित किया जा रहा है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
स्थानीय मतदाताओं और विपक्ष ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने, तत्काल जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
#Prayagraj #BaraVidhanSabha #Kaundhiyara #MLCElection #JhansiKhand #GraduateMLC #ElectionCommission #Bara #BoothNo98 #BoothNo99 #BreakingNews #UPNews