Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में सर्राफा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाड़ी कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित गुर्जर को कोलारी थाना क्षेत्र के बड़ा मानपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने व्यापारी मोहन मित्तल को फोन कर खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन बताते हुए रंगदारी मांगी थी और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शादी के गहनों के ऑर्डर और एडवांस राशि को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। #DholpurNews #BariPolice #CrimeNews #ExtortionCase #JewellerThreat #PoliceAction #RajasthanNews #BreakingNews

Dhaulpur, Dholpur | Jun 2, 2026

MORE NEWS