कार से 11 ग्राम चिट्टा बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार।
शिमला। जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठियोग पुलिस ने दो व्यक्तियों को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
पुलिस थाना देहा के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम गश्त पर थी। इस दौरान नैना बाबा कुटिया के पास एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।
#ShimlaPolice #Theog #Chitta #DrugFreeHimachal #HimachalNews #UTHimachal #UTNews