
#प्रयागराज में पुराने यमुना पुल के नीचे गऊघाट क्षेत्र में रेलवे ली भूमि पर बसी अवैध मलिन बस्ती को हटाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम ने बड़ा अतिक्रमण अभियान चलाया।
--------------------------------------------
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार
23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार खबर अपडेट!
--------------------------------------------
#नगर निगम की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंची और बस्ती को पूरी तरह खाली कराते हुए सभी झोपड़ियों को गिरा दिया गया। बस्ती में रहने वाले लोग अपने सामानो क़ो हटाने में जुट गए।
#पुराने यमुना पुल के नीचे लंबे समय से बड़ी संख्या में झोपड़ियां बनी हुई थीं। यह बस्ती यमुना के किनारे और पुल के पिलरों के आसपास रेलवे क़ी भूमि पर बसी हुई थी, जिससे पुल की सुरक्षा और यमुना की सफाई के साथ रेलवे का एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार होना हैं। कई बार शिकायतों के बाद नगर निगम ने इसे हटाने का फैसला लिया।
#सामान समेटने में जुटे बस्ती के लोग
#अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अभियान शुरू होने से पहले टीम ने बस्ती में रहने वाले लोगों को सामान समेटने और जगह खाली करने का समय दिया। इसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से एक-एक करके सभी झोपड़ियों को ढहा दिया गया।
#इस दौरान बस्ती में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। कई परिवारों ने अपना सामान उठाकर आसपास की जगहों पर रखना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।
#पहले भी हटाई गई थी बस्ती, फिर से बस गए थे लोग
#नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह बस्ती नई नहीं है। पहले भी इस बस्ती को हटाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद लोग फिर से वहां झोपड़ियां बनाकर बस गए। बार-बार बस्ती बसने से यह समस्या बनी हुई थी।
#इस बार बस्ती को पूरी तरह से खाली कराया गया है और आगे से यहां दोबारा बस्ती न बसने पाए, इसके लिए निगरानी रखी जाएगी। पुल के नीचे की जमीन को खाली कराने के बाद वहां सफाई का काम भी शुरू होगा।
#prayagraj #Railway #fightagainstcoronavirus #viralpost