
#राठ में गलाई सेंटर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी पहले हो चुके थे निलंबित
राठ। नगर के कोटबाजार स्थित हनुमंत गलाई सेंटर में हुई चोरी का पुलिस ने पांच दिन बाद खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद धातु की तीन छड़, एक हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का दावा किया है।
🔴 शटर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी
कोटबाजार घास मंडी स्थित हनुमंत गलाई सेंटर में 26 सितंबर की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की थी। दुकान संचालक हनुमंत विलास कदम, निवासी सांगली (महाराष्ट्र), गणेश उत्सव के लिए अपने घर गए हुए थे।
मंगलवार को वापस लौटने पर दुकान में चोरी का पता चला। संचालक के अनुसार दुकान से करीब 500 ग्राम चांदी, एक ग्राम सोना और 5 हजार रुपये चोरी हुए थे। मामले में कोतवाली राठ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
🚔 मल्हौवा रोड से तीनों गिरफ्तार
कोतवाल अनूप सिंह के अनुसार जांच के दौरान चोरी की घटना में झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र के हेबतपुरा निवासी शिवराम पुत्र काशीराम, लालसिंह पुत्र सीताराम और भरतलाल पुत्र कन्हैया लाल के नाम सामने आए।
पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को मल्हौवा रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उनके पास से सफेद धातु की तीन छड़, एक हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
⚠️ चोरी के मामले में पहले पुलिसकर्मी हो चुके थे निलंबित
इस चोरी की घटना में लापरवाही के आरोप में एसपी ने कोटबाजार चौकी इंचार्ज एसआई रमाकांत तथा कांस्टेबल शिवम और छोटे सिंह को निलंबित किया था।
अब पुलिस द्वारा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस टीम में एसआई अजय वर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी एसआई कृष्ण देव त्रिपाठी और एसओजी टीम प्रभारी एसआई सचिन शर्मा शामिल रहे।
👉 राठ की हर बड़ी खबर के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो LIKE और SHARE करें।
💬 आपकी राय महत्वपूर्ण है—कमेंट जरूर करें।
#Rath #RathTimes #CrimeNews #Hamirpur #PoliceAction #TheftCase
Rath, Hamirpur | Oct 1, 2026