बांदा: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
बांदा। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सहायता सेवाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी साझा की गई।
#BandaPolice #UPPolice #MissionShakti6 #नारी_सुरक्षा #महिला_सशक्तिकरण #BandaNews
Banda, Banda | Oct 23, 2026