
इस अवसर पर डॉ. ऋषि चौरसिया ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सम्मान और विश्वास उनके लिए अमूल्य धरोहर है। भव्य स्वागत संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को प्राथमिकता देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
डॉ. चौरसिया ने 171 पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
डॉ. ऋषि चौरसिया के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों वाहनों के काफिले और स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके प्रदेश महामंत्री बनने से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को मजा
#Bareilly #news #live