
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया
*भगुवापुरा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 05 आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*
*थाना भगुवापुरा, लांच, अतरेटा एवं थरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना
भगुवापुरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भगुवापुरा पुलिस ने अन्य थाना पुलिस के सहयोग से डकैती की तैयारी कर रहे 05 आरोपियों को अवैध हथियार और चार पहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया।
*घटना विवरण*
दिनांक 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में थाना भगुवापुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुरा खुर्द स्थित बीजासेन माता मंदिर में कुछ व्यक्ति एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी की घेराबंदी की गई।पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसमें उनके द्वारा आलमपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना के संबंध में आपस में बातचीत करना पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सभी 05 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 02 कारतूस, लोहे के सब्बल, कटर सहित अन्य उपकरण और एक वेन्यू कार को जप्त किया
गिरफ्तार आरोपी
1.निखिल रायपुरिया पुत्र दीपक दोहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मढ़यापुरा मोहल्ला, लहार
2.रानू जाटव (दोहरे) पुत्र नरेश जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मढ़यापुरा मोहल्ला, लहार
3.आर्यन शर्मा पुत्र कुंजबिहारी शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नानपुरा
4.आर्यन राठौर पुत्र पप्पू राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04, साधू बाबा चौराहा, लहार
5.अंशुल राजपूत पुत्र मुकेश राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, साकेत नगर कॉलोनी, लहार
आरोपियों के विरुद्ध थाना भगुवापुरा में अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 310(4), 310(5), 310(6) बीएनएस, 25(1)(ए) आयुध अधिनियम एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भगुवापुरा उनि सुरभि खेमरिया, थाना प्रभारी लांच उनि शाकिर अली खान, थाना प्रभारी अतरेटा नरेन्द्र राजपूत, उनि कोकसिंह रावत, सउनि राजबहादुर सिंह, प्र.आर. रवि दुबे, प्र.आर. दिलीप सिंह, आरक्षक हरिमोहन, विक्रम जाट, संजय सोलंकी, दिनेश, हरजेन्द्र रावत एवं संजय राठौर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।