
मोतिहारी के लाल IPS अफजल अली ने रचाई शादी, डॉक्टर दुल्हन के साथ निकाह की तस्वीरें वायरल!
मोतिहारी जिले के छोटे से गांव हुसैनी के रहने वाले Gen-Z IPS अधिकारी अफजल अली अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। 25 सितंबर को उन्होंने डॉ. रिदा फातमा के साथ निकाह किया है। सोशल मीडिया पर उनके निकाह की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।
शेयर किया ये खूबसूरत शेर:
IPS अफजल ने अपने इंस्टाग्राम पर नवदंपति की तस्वीर शेयर करते हुए मशहूर शायर मीर का शेर लिखा-
"गुल हो, महताब हो, आईना हो, ख़ुर्शीद हो, मीर! अपना महबूब वही है जो अदा रखता हो।"
🏆 आंगनबाड़ी वर्कर की कोख से IPS तक का सफर:
अफजल की सफलता हर युवा के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनके पिता एक शिक्षक और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। UPSC के पहले दो प्रयासों में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 2023 में अपने तीसरे प्रयास में 574वीं रैंक हासिल कर पश्चिम बंगाल कैडर के IPS अधिकारी बने।
मोतिहारी के इस होनहार लाल और उनकी जीवनसंगिनी को नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां! 💐
👇 आप भी कमेंट बॉक्स में इस खूबसूरत नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं जरूर दें! और मोतिहारी की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
#IPSAfzalAli #UPSC #MotihariNews #BiharNews #SuccessStory