उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी 225 सीटों पर अपने उम्मीदवर बदल देगी।
दरअसल, यूपी सरकार ने मंत्री नंद गोपाल नंदी से UPEIDA का चार्ज वापस ले लिया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास रहेगा। अखिलेश यादव ने सरकार के इस फैसले को बहुत देर से उठाया गया कदम बताया और इसे 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़ा।