
शिक्षक के बेटे ने रचा इतिहास: हमजापुर के यासिर ने पहले प्रयास में पास किया जेईई एडवांस
गयाजी जिला केआमस प्रखंड की महुआवां पंचायत अंतर्गत हमजापुर गांव निवासी ख्वाजा यासिर आलम ने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यासिर के पिता ख्वाजा असद आलम मध्य विद्यालय चांदपुर के प्रधानाध्यापक हैं और माता महलका बानो गृहिणी हैं।
डीएवी पब्लिक स्कूल शेरघाटी से मैट्रिक और अलमोमिन इंटरनेशनल स्कूल बिशनपुर से आईएससी करने वाले यासिर ने राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी की। यासिर ने बताया कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है। पढ़ाई के अलावा मोबाइल पर समय बर्बाद न कर वे प्रतिदिन लगभग बारह घंटे पढ़ाई करते थे। उन्हें अपनी सफलता का पूरा भरोसा था।
यासिर की इस उपलब्धि पर चाचा ख्वाजा जफर आलम, ख्वाजा असलमुज्जमां और बड़े भाई ख्वाजा मोबस्सीर आलम ने खुशी जताई है। आमस प्रमुख लड्डन खान, राजद नेता वसीम अकरम, सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मो. कमरुद्दीन, होप फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत अली समेत अन्य गणमान्य लोगों ने यासिर और उनके माता-पिता को बधाई दी है।
#Gaya #Aamas #JEESuccess #RuralTalent #BiharBoard #Inspiration #JEEAdvanced2026
#GayaNews #JEEAdvanced #SuccessStory #KotaCoaching #BiharStudents #TeacherSon #RuralIndia #EducationNews #Inspiration