
जिले में अब तक 178.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई
..
विदिशा जिले में पिछले 24 घंटो में हुई बारिश की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने बताया कि जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर शनिवार चार जुलाई की प्रातः आठ बजे 21 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती पटेल ने बताया कि आज सर्वाधिक वर्षा नटेरन तहसील में 42 मिमी, जबकि सबसे कम लटेरी में तीन मिमी वर्षा दर्ज हुई है अन्य तहसीलो में दर्ज हुई वर्षा तदानुसार विदिशा में 7 मिमी, बासौदा में 13.2 मिमी, कुरवाई में 36 मिमी, सिरोंज में 30 मिमी, ग्यारसपुर में 12.5 मिमी, गुलाबगंज में 37 मिमी, तथा शमशाबाद तहसील में 14 मिमी तथा पठारी तहसील में 14.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
जबकि आज दिनांक तक जिले की तहसीलो में दर्ज वर्षानुसार विदिशा में 148 मिमी, बासौदा में 153 मिमी, कुरवाई में 162.8 मिमी, सिरोंज में 270 मिमी, लटेरी में 280.4 मिमी, ग्यारसपुर में 124.5 मिमी, गुलाबगंज में 120 मिमी, नटेरन में 241 मिमी, शमशाबाद में 143 मिमी तथा पठारी तहसील में 141.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 178.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। #Vidisha