
पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विजेता हुए सम्मानित
नौहट्टा डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरुवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मक सोच और विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में साबरा खातून ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय और रुकसार खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी एवं आयोजन समिति के समन्वयक डॉ. अरविन्द कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी सोच और विचारों को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त करने का अवसर देती हैं।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।
#नौहट्टा_डिग्री_कॉलेज #पोस्टर_प्रतियोगिता #शिक्षक_दिवस #पुरस्कार_वितरण #साबरा_खातून #सूरज_कुमार #रुकसार_खातून #विद्यार्थी_प्रतिभा #रचनात्मकता #नौहट्टा #रोहतास #अपना_रोहतास