पीठू बैग से करीब 9 ग्राम चिट्टे के साथ सिरमौर का 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड
शिमला। जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमारसैन पुलिस ने सिरमौर के एक 20 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन टीम रामपुर की टीम ओड़ी–प्रेम नगर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रेहड़ी खड्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पीठू बैग से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान ओम प्रकाश (20) निवासी कटोलाड़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 12 नवंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में FIR No. 87/2026 दिनांक 08 नवंबर 2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
#Kumarsain #ShimlaPolice #Chitta #Sirmaur #DrugFreeHimachal #UTHimachal #UTNews