रक्तदान शिविर 18 अगस्त को, एक यूनिट रक्त बनेगी किसी की जिंदगी की उम्मीद
कटार व जैन की पहल, बाबा धाम मंदिर में लगेगा शिविर
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की कमी दूर करने के उद्देश्य से 18 अगस्त, मंगलवार को भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। भीलवाड़ा कच्ची बस्ती विकास मंच संस्थान के तत्वावधान में बाबा धाम मंदिर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदाता महादान में भाग लेंगे।
शिविर में गोवर्धन सिंह कटार और रोहित जैन की पहल से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजकों का संदेश है—आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद बन सकता है।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
आयोजकों ने युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है।