
• खुशियों की दास्तां
• मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से निशा मीना की पढ़ाई को मिली नई रफ्तार
सीहोर जिले के ग्राम महुआखेड़ा निवासी 12वी उत्तीर्ण मेधावी छात्रा निशा मीना को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत ई-स्कूटी प्राप्त हुई है। ई-स्कूटी मिलने से अब उन्हें विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। इससे कॉलेज आने जाने में समय की बचत होने के साथ उनकी पढ़ाई के लिए भी अधिक समय उपलब्ध हो सकेगा। निशा मीना बताती हैं कि ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षा के लिए नियमित आवागमन में कई बार समय और साधनों की समस्या सामने आती थी। ई-स्कूटी मिलने से यह परेशानी काफी हद तक दूर हुई है। अब वह बिना किसी परेशानी के अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए आवागमन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि ई-स्कूटी उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे आत्मनिर्भरता बढ़ी है और उच्च शिक्षा के लिए भी उनका उत्साह मजबूत हुआ है। योजना से मिली यह सुविधा उनके भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक बनेगी। मेधावी छात्रा निशा मीना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्कूटी योजना विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दी गई ई-स्कूटी से उनकी पढ़ाई आसान हुई है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का विश्वास मिला है।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद