बस्ती समाचार
बस्ती कोतवाली पुलिस द्वारा तनिष्क शोरूम बस्ती से रुपये 2,37,407 का सोने का सिक्का खरीद कर IMPS भुगतान के माध्यम से फ्राड करने वाले वांछित/ फरार चल रहे संबंधित तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस व साइबर थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में तनिष्क शोरूम बस्ती से रुपये 2,37,407/- का सोने का सिक्का खरीद कर IMPS भुगतान के माध्यम से फ्राड करने के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-333/2026 धारा-316(2) बी0एन0एस0 व 66डी आई0टी0 एक्ट से संबंधित वांछित/ फरार चल रहे 03 अभियुक्तों यथा 1सिद्धान्त पुत्र अजय फूलचन्द्र पुत्र इन्द्रजीत 3मयंक प्रताप सिंह पुत्र स्व0 विनोद कुमार सिंह को दिनांक-06.08.2026 को समय करीब 12:50 बजे ए०पी०एन० डिग्री कॉलेज ग्राउण्ड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद मोबाइल, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो डीएल, तीन सिम कार्ड व रुपये 1,75,390/- नगद भारतीय रुपया व रुपया 5 नेपाली रुपया बरामद कर धारा- 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
Basti, Basti | Aug 6, 2026