देश के पूर्व गृह मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक,उन्हें सीने में संक्रमण और उम्र संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया है कि बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद शुक्रवार को उन्हें एडमिट किया गया।उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल कंडिशन स्थिर है।98 साल के आडवाणी को शाम करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल लाया गया।उन्हें पल्मोनरी डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
#LkAdvani #BJP #MadhyaPradeshNews #News #UPPolitics #UttarPradesh