
समाहरणालय,पूर्णिया
(मीडिया कोषांग)
विज्ञप्ति संख्या: 1717,
दिनांक: 23 अक्टूबर 2026,
=======================
कोशी स्नातक निर्वाचन: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान जारी; दोपहर 12 बजे तक 18.2% वोटिंग दर्ज:-
जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक तैयारियों के बीच कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष माहौल में निरंतर जारी है।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी (कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) -सह- जिलाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) मतदान की पूरी प्रक्रिया पर स्वयं पल-पल नजर बनाए हुए हैं। वे जिला नियंत्रण कक्ष (District Control Room) के माध्यम से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों एवं मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं तथा संबंधित वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
मतदान प्रतिशत का विवरण (जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार):
पूर्वाह्न 10:00 बजे तक:
पुरुष मतदाता: 0.39%
महिला मतदाता: 0.14%
दोपहर 12:00 बजे तक:
कुल मतदान: 18.2%
जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026