हाजीपुर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू का भव्य स्वागत
हाजीपुर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्ण कुमार मंटू का रविवार को हाजीपुर में समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कृष्ण कुमार मंटू पटना से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर में उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर पूर्व मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और अपने नेता के समर्थन में नारे भी लगाए।
कृष्ण कुमार मंटू कुछ देर समर्थकों के बीच रुके और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे अपने गंतव्य मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हो गए।
#Hajipur #KrishnaKumarMantu #BiharNews #VaishaliNews #HajipurNews #BiharPolitics #Muzaffarpur #PoliticalNews #YoungIndiaNews