
जनवितरण प्रणाली में व्यापक पैमाने पर कम तौल पर बिफरे लाभुक
बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिल भगत के द्वारा व्यापक पैमाने पर अपने क्षेत्र के लाभुकों के साथ कम तौल रासन देने का काम किया जा रहा है ।यह सिल सिला वषों से लाभुको के साथ जारी है ।इस संबंध में कयीवार रासन देने के दौरान तु तु मैं मैं भी हुआ करता है वेसे फिलहाल डीलर अनिल भगत कयी माह से अ स्वस्थ्य चल रहे हैं । इस दौरान अनील भाग्य का छोटा पुत्र लड्डू भगत ही कारोबार को संभाल रहे हैं ।खासाधोला के कार्ड धारी लाभुक गुलशन कुमार मंडल, लाभुक चंदा देवी दोनों लाभुक खासाधोला गांव का निवासी अपने को बताया जा रहा है । लाभुक गुलशन कुमार मंडल के द्वारा बताया जा रहा है की डीलर अनिल कुमार भगत के पुत्र लड्डू भगत के द्वारा अनाज का बितरन के समय कहा जाता है की हमको उपर से ही कम बोला में गेहूं और चावल मिलता है ।इस लिए अनाज कम ही दैगें लाभुक ने बताया की कार्ड में पांच परीवार का नाम है 25 किलो अनाज के बदले प्रतिमाह 18किलो ही अनाज दिया जाता है कहने पर कहा जाता है की जहां जाना है जाओ और यह भी धमकी देता है की ज्यादा भचर,भचर करेगा तो कार्ड ही कटवा दैगें इस भय से बहुत लाभुक डीलर से उलझना नहीं चाहता है ।वहीं इसी गांव की कार्ड धारी लाभुक चंदा देवी ने भी बताई की मेरा भी कार्ड में पांच परीवार का नाम है मुझे भी कम अनाज दिया जाता है बोलने पर साफ कहा जाता है की उपर से ही कम आता है तो मैं किया करुंगा यही मिलेगा इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम से जानकारी लेने पर बताया गया की मेरे संज्ञान में आया है ।गुलशन कुमार मंडल को सुचना कराया गया है केवाईसी नहीं कराया है उसे केवाईसी कराने को लेकर खबर कराया गया है ।