
⏩समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रारंभ
☑️खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 10 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा।
⏩ आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने कहा है कि किसान पंजीयन में धान एवं मोटा अनाज के बोए गए रकबे की जानकारी गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे) से ली जाती है, अभी तक खरीफ फसलों के 66 प्रतिशत रकबे की ही गिरदावरी हुई है, शेष रकबे की गिरदावरी शीघ्र कराई जाए। पंजीयन में किसान के खसरे का डाटा एग्रीस्टेक से लिया जा रहा है। इस हेतु सभी किसानों की एग्रीस्टेक आइडी बनावाई जाकर उसमें सभी किसान की भूमि के सभी खसरों को सम्मिलित कराया जाए। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों में से चिन्हित किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग के अमले द्वारा कराया जाए एवं जिले में पदस्थ जिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलवार, नायब तहसीलदार के लॉगिन एवं पासवर्ड नहीं बने है उनके पासवर्ड डीएसओ लॉगिन से बनवाए जाए। धान एवं मोटा अनाज उत्पादन किसानों के पंजीयन हेतु सतत् मॉनीटरिंग एवं प्रचार प्रसार कराया जाए।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@foodsuppliesmp
#उमरिया