बलिया के बसरिकापुर गांव के विवेक कुमार यादव ने CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विवेक कुमार यादव के पिता राजेश यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं, ग्राम एवं पोस्ट बसरिकापुर, थाना दुबहड़, जनपद बलिया निवासी विवेक की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ से हुई।
मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ तैयारी करते हुए विवेक ने CDS परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ उन्होंने सैन्य अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
विवेक की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
#Ballia #Balliakhabar