
### देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत, पत्नी कमलेश ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनस्नेह #kangralive #SukhvinderSinghSukhu
**पाईसा।** मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन की ओर जाते समय देहरा विधानसभा क्षेत्र के पाईसा में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीयता से अभिनंदन किया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि नादौन जाते समय देहरा विधानसभा क्षेत्र के भाइयों-बहनों ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, उसके लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने देहरा की समस्त जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान पाईसा में स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Kangra, Kangra | Nov 23, 2026