भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने मां से लिया आशीर्वाद #hamírpurlive
पैतृक गांव भवडां में परिवार के साथ बिताए खुशियों के पल, नवदंपति को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद #kangralive #SukhvinderSinghSukhu
नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पैतृक गांव भवडां पहुंचे, जहां उन्होंने भतीजी निकिता के विवाह समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ विवाह की खुशियां साझा कीं और नवविवाहित जोड़े को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
पारिवारिक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी माता संसारो देवी से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मां से मुलाकात का यह पारिवारिक पल खास रहा। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ समय बिताया और पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता के बीच कुछ सुकून भरे पल साझा किए।
मुख्यमंत्री का अपने पैतृक गांव पहुंचना और परिवार के बीच समय बिताना चर्चा का विषय रहा। विवाह समारोह में उन्होंने नवदंपति को जीवन की नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Kangra, Kangra | Nov 24, 2026