गोंडा के माधवपुर राय गांव में वन विभाग में तैनात 52 वर्षीय ड्राइवर सुरेश चंद्र यादव का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन खेत से धान की कटाई कर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि उनके रिटायरमेंट में अभी करीब आठ साल बाकी थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।