कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में दशहरे की रात उत्सव का माहौल अचानक मातम में बदल गया। मुड़ापार बाजार के पास रावण दहन मैदान के पीछे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हमलावरों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। त्योहार की रात हुए इस नृशंस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वारदात में शामिल चौथे फरार आरोपी की तलाश जारी है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
#KorbaCrime #ChhattisgarhNews #BreakingNews #KorbaPolice #CrimeUpdate #Dussehra #FatafatNews