
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10.8 बल्क लीटर मदिरा जब्त
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अमृता जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा ओरछा क्षेत्र में अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी, जिला निवाड़ी श्री नरेंद्र प्रसाद अवस्थी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ओरछा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा के संग्रहकर्ता/विक्रयकर्ता के विरुद्ध एक प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 पाव सादा देसी मदिरा एवं 35 पाव देसी मसाला मदिरा, कुल 10.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई।
आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्रद्धा जैन एवं दीपा मरकाम, आबकारी आरक्षक देवेंद्र कुमार, शुभम चौधरी, अवधेश अहिरवार एवं साहिल अग्रवाल सहित आबकारी विभाग के समस्त स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#jansamparkMP #niwari